बिलासपुर। जिले के राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कलेक्टर बिलासपुर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। कार्यालय कलेक्टर द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नए प्रभार सौंपे गए हैं।
किसे मिली क्या जिम्मेदारी:
श्री प्रकाश चन्द्र साहू (तहसीलदार): बिलासपुर तहसीलदार से अब मस्तूरी तहसीलदार।
श्री आकाश गुप्ता (तहसीलदार): अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार बिलासपुर।
श्रीमती प्रकृति ध्रुव (तहसीलदार): अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से अतिरिक्त तहसीलदार सीपत।
श्री राजेन्द्र भारत (तहसीलदार): तहसीलदार बिल्हा से तहसीलदार रतनपुर।
श्री लखेश्वर प्रसाद किरण (तहसीलदार): तहसीलदार मस्तूरी से तहसीलदार बोदरी।
सुश्री शुभांगी गुप्ता (नायब तहसीलदार): नायब तहसीलदार मस्तूरी से नायब तहसीलदार पचपेड़ी।
श्री अनिरुद्ध तिवारी (नायब तहसीलदार): नायब तहसीलदार तखतपुर से नायब तहसीलदार बिलासपुर।
श्री अप्रतिम पाण्डेय (सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख): नायब तहसीलदार कोटा से नायब तहसीलदार बिलासपुर।
श्री पंकज सिंह (अधीक्षक भू-अभिलेख): तहसीलदार बेलगहना से अतिरिक्त तहसीलदार रतनपुर।
श्री राहुल साहू (नायब तहसीलदार): नायब तहसीलदार बेलगहना से नायब तहसीलदार तखतपुर।
श्री राहुल शर्मा (तहसीलदार): तहसीलदार सकरी से तहसीलदार बिल्हा।
श्री विभोर यादव (तहसीलदार): पदोन्नति पश्चात (पूर्व पदस्थापना नायब तहसीलदार सकरी) अब तहसीलदार बेलगहना।
श्री टोपलाल सिदार (नायब तहसीलदार): नायब तहसीलदार सकर्रा से नायब तहसीलदार बेलगहना।
श्री सोनू अग्रवाल (तहसीलदार): तहसीलदार रतनपुर एवं अतिरिक्त प्रभार सीपत से तहसीलदार सकरी।
श्री अंकित राजपूत (नायब तहसीलदार): नायब तहसीलदार रतनपुर से नायब तहसीलदार सकरी।
श्री संदीप साय (तहसीलदार): तहसीलदार बोदरी से तहसीलदार सीपत।
श्रीमती श्वेता यादव (तहसीलदार): स्थानांतरण पर उपस्थिति उपरांत अतिरिक्त तहसीलदार, उप तहसील सकर्रा।
श्रीमती जयश्री राजन पथे (तहसीलदार): स्थानांतरण पर उपस्थिति उपरांत तहसीलदार नजूल एवं प्रोटोकॉल शाखा भेजे गए
