Bilaspur ki Bhadas

बरेला कांड: अपहरण.. मारपीट.. फिर बेरहमी से कत्ल

तखतपुर। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेला में जमीन विवाद की पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। 26 दिसंबर को दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 दिसंबर 2025 की है। ग्राम बरेला निवासी मृतक राजकुमार धुरी (21 वर्ष) दोपहर करीब 2.30 बजे अपने काम से पंजाब नेशनल बैंक बरेला गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद अधमरी हालत में आरोपी उसे मृतक के घर के पास फेंककर फरार हो गए। परिजन उसे तत्काल तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जमीन विवाद बनी हत्या की वजह पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि

मुख्य आरोपी संतोष साहू और मृतक के परिवार के बीच जमीन बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से महज दो दिन पहले आरोपियों ने मृतक के पिता को जमीन न बेचने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी रंजिश में उन्होंने राजकुमार को निशाना बनाया। पुलिस की कार्रवाई: 5 आरोपी सलाखों के पीछे पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। पुलिस ने संदेह के आधार पर

संतोष कुमार साहू (56), पोमेश साहू (27), सोनू राम साहू (45), उत्तम साहू (28) और समीर कोसले (19) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त कर ली है। सभी आरोपियों को 28 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जरहागांव उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा और साइबर सेल की भूमिका अहम रही। मुंगेली में जमीन की जंग अब जानलेवा साबित हुई है। जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई।.

वजह थी—जमीन का पुराना विवाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जहां पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये पांचों आरोपी एक युवक मास्टर माइंड रहा।

घटना 26 दिसंबर की है। 21 साल का राजकुमार धुरी बरेला के पंजाब नेशनल बैंक काम से गया था, लेकिन वह घर जिंदा नहीं लौटा। आरोपियों ने बैंक के पास से ही उसका अपहरण किया, कार में ले जाकर उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। बाद में शव को उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि मुख्य आरोपी संतोष साहू का मृतक के परिवार से जमीन को लेकर पुराना विवाद था। दो दिन पहले ही परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

एसपी भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और संतोष साहू समेत 5 लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और बाइक भी जब्त कर ली है। फिलहाल सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Leave a Comment