बिलासपुर- जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय द्वारा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इन अधिकारियों के बदले प्रभार में श्री प्रवेश पैकरा (संयुक्त कलेक्टर) इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तुरी से हटाकर जिला कार्यालय बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही इन्हें नजूल शाखा का प्रभार भी सौंपा गया है।

वही श्री शिव कुमार कंवर (डिप्टी कलेक्टर) जिला कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ श्री कंवर को अब मस्तुरी का नया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।
श्री अभिषेक दीवान (संयुक्त कलेक्टर) इन्हें नजूल शाखा के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, हालांकि उनके अन्य शेष प्रभार यथावत रहेंगे।