बिलासपुर। जिला प्रशासन बिलासपुर ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जिले के 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रमुख बदलाव एक नजर में
जारी सूची के अनुसार, कई तहसीलदारों को उनके वर्तमान प्रभार से बदलकर नए क्षेत्रों में पदस्थ किया गया है।
श्रीमती गरिमा ठाकुर को अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर से तहसीलदार सीपत बनाया गया है।
सोनू अग्रवाल अब सीपत से रतनपुर के तहसीलदार होंगे।
संदीप कुमार साय को बोदरी से हटाकर मस्तूरी का जिम्मा दिया गया है।
शिल्पा भगत अब रतनपुर के बजाय बोदरी की कमान संभालेंगी।
पंकज सिंह को अधीक्षक भू-अभिलेख से हटाकर सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना।
राजस्व अमले में नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं।
राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है।
विनीता शर्मा अब पचपेड़ी के स्थान पर बिलासपुर में नायब तहसीलदार होंगी।
ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी भेजा गया है।
अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया है।

