Bilaspur ki Bhadas

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी 130 पुलिसकर्मियों के तबादले

बिलासपुर: कानून व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा जारी किए गए ताजा आदेश के तहत जिले के 130 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।


इस फेरबदल में बड़ी संख्या में आरक्षक और प्रधान आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करना और लंबे समय से एक ही थाने में जमे कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव लाना है। इस आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों को नए गंतव्य पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment