Bilaspur ki Bhadas

खेत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

बिलासपुर। संबलपुरी गांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सतीश कौशिक (पिता भीष्म कौशिक) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सतीश आज दोपहर लगभग 12:00 बजे अपने घर से निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसकी लाश खेत में पड़ी देखी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मामले की गंभीरता और प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका को देखते हुए फॉरेंसिक टीम (Forensic Team)  को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment