Bilaspur ki Bhadas

नितिन तिवारी बने तखतपुर एसडीएम, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद कुमारन को कोटा का प्रभार

बिलासपुर- कलेक्टर बिलासपुर के आदेशानुसार जिले के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल किया गया है जिसमें आदेश के अनुसार, श्री अरविंद कुमारन टी0, आईएएस (परि0) सहायक कलेक्टर बिलासपुर को उनके प्रशिक्षण अवधि के दौरान दिनांक 17-4-2026 तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कोटा का प्रभार सौंपा गया है !

वही प्रशासनिक सुविधा और सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने की दृष्टि से, कोटा के वर्तमान एसडीएम श्री नितिन तिवारी (डिप्टी कलेक्टर) को अनुविभागीय अधिकारी तखतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है !

जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदारों में फेरबदल करते हुए रतनपुर नायब तहसीलदार अंकित राजपूत, बोदरी में नायब तहसीलदार श्री उमाशंकर एवं श्रद्धा सिंह को जनगणना कार्य के लिए संलग्न किया गया

Leave a Comment