Bilaspur ki Bhadas

शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर दो भाइयों ने मिलकर की सतीश कौशिक की हत्या,

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ शराब के नशे में गाली-गलौज करने से नाराज होकर दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही साथी सतीश कौशिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मामले का विवरण:
मिली जानकारी के अनुसार  कृष्णा कौशिक ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई सतीश कौशिक की अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई है। धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। हत्या के संदेही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक घटना के बाद से फरार थे।
वही आज बीट आरक्षकों को सूचना मिली कि संदेही राकेश कौशिक एवं गणेश कौशिक ग्राम पांड में छिपे हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ग्राम मेण्ड्रा से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
आरोपियों का कबूलनामा:
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी राकेश कौशिक, गणेश कौशिक एवं मृतक सतीश कौशिक तीनों सकरी शराब भट्टी गए थे। जहाँ शराब पीने के बाद वे और शराब लेकर संबलपुर खेत पीपल पेड़ के पास गए। वहाँ शराब के नशे में मृतक सतीश कौशिक आरोपी गणेश कौशिक और उसके परिवार को गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर भी जब सतीश नहीं माना तो आरोपी राकेश और गणेश दोनों भाइयों ने मिलकर उसे जमकर पीटा। जिससे सतीश के मुंह एवं सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मरही माता भाग गए थे और फिर अपने ससुराल मेण्ड्रा में छिपकर बाहर भागने की फिराक में थे।
इनकी भूमिका रही सराहनीय:
इस कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, उनि गणेशराम महिलांगे, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रवि कुमार लहरे, चोलाराम पटेल, पवन बंजारे, सज्जू अली, मनोज बघेल, रामचंद्र की भूमिका सराहनीय रही।

1 thought on “शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर दो भाइयों ने मिलकर की सतीश कौशिक की हत्या,”

  1. समाचार में अन्य अनावश्यक वाक्यों को हटा कर ठीक करे।

    Reply

Leave a Comment