Bilaspur ki Bhadas

करगी खुर्द (गनियारी) में खूनी संघर्ष.. आपसी विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल

बिलासपुर। जिले के करगी खुर्द “गनियारी” क्षेत्र में मारपीट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस हमले में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

क्या है पूरा मामला :- प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक मोहन पांडे पिता  जगदीश प्रसाद पांडे, उम्र 52 वर्ष जो मूल रूप से करगी खुर्द के निवासी थे, उन पर आरोपी राजाराम साहू पिता चेतराम साहू, उम्र 21 वर्ष ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मोहन पांडे की बेरहमी से पिटाई की। चोटें इतनी गंभीर थीं कि घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस हमले में बीच-बचाव करने आए शरद कौशिक नामक युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई  :- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। मुख्य आरोपी गिरफ्तार: आरोपी राजाराम साहू को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है।
फरार आरोपियों की तलाश:- वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जिसकी मौजूदगी में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

1 thought on “करगी खुर्द (गनियारी) में खूनी संघर्ष.. आपसी विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, एक घायल”

  1. न्यूज प्रकाशित करने के पहले खुद ही पढ़ कर संतुष्ट होने के बाद ही प्रकाशित किया करे। रीमिक्स समाचार न हो।

    Reply

Leave a Comment