Bilaspur ki Bhadas

खूनी मंजर:- खुशियां बदलीं चीख-पुकार में, शादी वाले घर में टंगिया-हंसिया से तांडव

सकरी (बिलासपुर):- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडारी में सोमवार की शाम उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक शादी समारोह की रौनक अचानक चीख-पुकार और खून-खराबे में तब्दील हो गई। पुरानी रंजिश या मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

विवाद और जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, पेंडारी के आवासपारा निवासी हंसराज बघेल के घर में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। शाम करीब 7 बजे परिवार के सदस्य थके-हारे घर में आराम कर रहे थे। तभी अचानक पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण बघेल, दिलीप बघेल, अर्जुन बघेल और सुमित्रा बघेल वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित परिवार ने बाहर निकलकर विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी उग्र हो गए। देखते ही देखते आरोपी अपने घर से टंगिया (कुल्हाड़ी), हंसिया और लाठी निकाल लाए और पूरे परिवार पर टूट पड़े।

लहूलुहान हुआ परिवार, गांव में दहशत :-
हमलावरों ने बिना सोचे-समझे ताबड़तोड़ वार किए, जिससे घर के आंगन में खून की धार बह निकली। हमले में हंसराज बघेल ,परमानंद बघेल,सहेत्रिन बघेल, उषा दिवाकर गंभीर रूप से घायल हुए वही घायलों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म आए हैं। शोर और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आनन-फानन में सभी घायलों को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि हमले की मुख्य वजह क्या थी और क्या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी। सकरी पुलिस प्रशासन
फिलहाल, गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment