Bilaspur ki Bhadas

तखतपुर को धूल से मिलेगी मुक्ति:- करोड़ो की लागत से चमकेगी NH 130Aविधायक धर्मजीत सिंह देंगे आज विकास की सौगात

तखतपुर। तखतपुर में एन एच 130 ए के निर्माण की घोषणा की गई है. इस रोड की लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी और यह तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयास से करोड़ो की लागत से बनेगा ! इसके निर्माण से नगर और आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी ! इस खबर से लोगों में उत्साह का माहौल है !


नगर अब धूल मुक्त होगा और लोगों को एक मजबूत और टिकाऊ सड़क मिलेगी !
मुख्य मार्ग एन एच 130 ए को अब नए सिरे से बनाने की तैयारी की जा रही है। करोड़ो की लागत से बनने वाले इस रोड के साथ-साथ नाली भी बनाई जाएगी। इससे जलभराव की समस्या का भी समाधान होगा और रोड की उम्र भी बढ़ेगी।
इस रोड की कुल लम्बाई 5.5 किलोमीटर होगी। यह रोड एक दशक तक लोगों को बेहतर सेवाएं देगी !


इस रोड के निर्माण का भूमि पूजन तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह आज 16 अप्रैल गुरुवार को शाम – 4 बजे मंडी चौक विशाल समारोह के बीच में नारियल फोड़ कर करेंगे ! नगर के लोगों का सपना अब साकार होने जा रहा है, उन्हें जल्द ही एक बेहतर और मजबूत रोड मिलेगी !
इस रोड के निर्माण से तखतपुर धूल मुक्त हो जाएगा. लोगों को अब धूलभरी रास्तों पर चलने से निजात मिलेगी. यह नगर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है !

नगर की चर्चा :- सियासत की रोटियां अब कच्ची ही रह जाएंगी! ‘धूल मुक्त’ तखतपुर का झुनझुना थमाने वाले हमारे ‘नगर के जूनियर जोगी’ की असलियत अब सबके सामने है। लोग उन्हें अब ‘फेंकू चंद’ के खिताब से नवाज रहे हैं। इधर अब सड़क की रफ्तार शुरू होने वाली है और विधायक जी के कद में लंबी छलांग आई है वही विरोधियों के पास अब राजनीति करने के लिए न तो मुद्दा बचा है और न ही मुंह दिखाने के लायक जगह ! विधायक के विकास के इस कदम को लेकर नगर एवं क्षेत्र में जमकर वाह वाही की जा रही है !

Leave a Comment