Bilaspur ki Bhadas

अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन और हाइवा समेत 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन माउंटेन मशीन सहित 6 वाहनों को जप्त किया है।

संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी :-
प्रशासनिक अमले ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। लगभग डेढ़ दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने तखतपुर, काठकोनी, भरनी, चोरभट्ठी, गनियारी, नेवरा, टांडा, अमने, मंगला और धुरिपारा जैसे संवेदनशील इलाकों का औचक निरीक्षण किया।

जप्त किए गए वाहन और मशीनरी :-
कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध कार्यों में लिप्त
नेवरा क्षेत्र:- मुरुम के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगी 1 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा वाहन।
तखतपुर क्षेत्र:-मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली। मंगला-धुरिपारा क्षेत्र:- रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली। सुरक्षित अभिरक्षा और सीलबंदी वही जप्त किए गए सभी 6 वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से सकरी, कोटा और कोनी थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया है। वहीं, उत्खनन स्थल पर मौजूद चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही अधिकारियों द्वारा सीलबंद (Seal) कर दिया गया है। “अवैध उत्खनन के विरुद्ध शासन की जीरो टॉलरेंस की नीति है। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से ऐसी कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। वही जिला प्रशासन बिलासपुर इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment