Bilaspur ki Bhadas

प्रशासनिक फेरबदल, प्रवेश पैकरा को कोटा SDM का अतिरिक्त प्रभार

बिलासपुर – कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा आज प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव का आदेश जारी किया गया है। शासन के इस निर्णय के तहत कोटा अनुभाग के राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारी अब नए हाथों में सौंपी गई है।
इसमें वर्तमान सहायक कलेक्टर और SDM (राजस्व) कोटा, श्री अरविंद कुमारन टी (IAS) प्रशिक्षण के लिए रवाना हो रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रवेश पैकरा (संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर) को अस्थायी रूप से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोटा के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री पैकरा आगामी आदेश तक इस पद की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
वही यह बदलाव श्री अरविंद कुमारन के 17 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण हेतु कार्यमुक्त होने के फलस्वरूप किया गया है।

Leave a Comment