तखतपुर। नगर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सात से आठ पागल कुत्तों ने नगर के अलग-अलग इलाकों में खूनी तांडव मचाना शुरू कर दिया। महज कुछ ही घंटों के भीतर इन कुत्तों ने राहगीरों पर हमला कर एक दर्जन से अधिक लोगों को बुरी तरह काटकर अधमरा कर दिया है।

इन इलाकों में फैला आतंक:-
पागल कुत्तों का कहर मुख्य रूप से चंडी चौक,कुरानकापा, पुराना थाना क्षेत्र, भथरी और मुक्तिधाम रोड पर देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुत्ते इतने आक्रामक हैं कि वे बिना उकसावे के सीधे लोगों के चेहरे और पैरों पर हमला कर रहे हैं। हमले इतने भयावह थे कि कई लोग खून से लथपथ हालत में सड़क पर ही गिर पड़े।

अस्पताल में घायलों की भीड़ अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुँच चुके हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा गंभीर रूप से घायल मरीजों का प्राथमिक किया जा रहा है ।

डॉक्टरों का कहना है कि घाव काफी गहरे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है ! वही इन पागल कुत्तों को पकड़ा नहीं गया तो कई लोगों को वे अपना शिकार बनाते रहेंगे
समाचार ant Sant vakyo me Hai sudhar ki आवश्यकता हैं।