Bilaspur ki Bhadas

तखतपुर रोड चौड़ीकरण का ‘सस्पेंस’ खत्म:-मोडे मार्ग से वेलकम गेट तक 40 और शहर के भीतर 37 फीट पर बनी सहमति

तखतपुर – नगर की जनता और व्यापारियों के बीच लंबे समय से चल रहा संशय अब समाप्त हो गया है। तखतपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम कार्यालय में पत्रकारों की आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम श्री नितिन तिवारी ने निर्णायक फैसला सुनाया है।

पूर्व में प्रशासन, व्यापारी नेता की मौजूदगी में रोड की चौड़ाई तय करने बैठके हो चुकी है जिसमें प्रमुख रूप से
कहाँ कितनी होगी सड़क की चौड़ाई इस चर्चा की गई थी वही
बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सड़क की चौड़ाई को दो हिस्सों में तय किया गया है। मोडे मार्ग से नगर पालिका वेलकम गेट तक: इस मार्ग पर आबादी का दबाव कम होने के कारण 40 फीट चौड़ीकरण करने पर निर्णय लिया गया है।


वेलकम गेट से मनियारी नदी (महाराणा प्रताप चौक) तक सघन क्षेत्र होने के कारण यहाँ 37 फीट चौड़ाई का निर्णय लिया गया है। डिवाइडर के खंभे से नापे जाने की बात कही गई ! वही 37 में ही नाली भी बनाई जाएगी !

आज से शुरू होगी प्रक्रिया, प्रशासन सख्त :-
तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी की अगुवाई में हुई इस बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रशासन इस कार्य को लेकर पूरी तरह सजग है। आज से प्रभावित क्षेत्रों में नोटिस उपरांत तोड़-फोड़ की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एसडीएम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और चेतावनी भी दी है कि निर्णय का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगरवासियों में उत्साह विधायक का जताया आभार :-
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त बहस (डिबेट) छिड़ी हुई थी। अब अंतिम निर्णय आने के बाद नगरवासियों में रोड बनने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय जनता ने विकास के इस कार्य के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment