तखतपुर। प्रशासन में कसावट लाने और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज तखतपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री नितिन तिवारी ने बुधवार प्रातः 10:00 बजे विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी संख्या में कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
इन कार्यालयों पर गिरी गाज:-
एसडीएम ने एक साथ नगर पालिका परिषद, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय और स्वयं अपने (एसडीएम) कार्यालय का मुआयना किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीन समय पर कर्मचारियों की उपस्थिति और अनुशासन की जांच करना था।
अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची और कार्रवाई :-
निरीक्षण के दौरान कुल 27 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। एसडीएम ने इन सभी को ‘कारण बताओ नोटिस’ (Show Cause Notice) जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर पालिका परिषद:- में प्रीति जांगड़े, डी.आर. कुर्रे, भानु मरकाम, योगेश प्रधान, रामफूल साहू और प्रेम सिंह ठाकुर।
जनपद पंचायत:- में अमित तिर्की, नीतू राज, राजेश कुमार लहरे, तामेश्वरी, उपेंद्र नायक, पुष्पेंद्र सिंह गोड़, रेखा पुरी गोस्वामी, सत्येंद्र कुमार साहू, शिवचरण कौशिक और तेजपाल सिंह ठाकुर।
तहसील कार्यालय:- में श्रीमती मंजू एक्का, ओंकारेश्वर राजपूत, लव साहू, राजकुमारी, कृपाराम साहू और शुभेंद्र ध्रुव।
एसडीएम कार्यालय:- में श्री राजेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार खांडे, रामेश्वरी कंवर और पल्लव मिश्रा।
“शासकीय कार्यों में लापरवाही और समय की पाबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता अपने काम के लिए दूर-दराज से आती है, ऐसे में कर्मचारियों की अनुपस्थिति गंभीर विषय है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी के इस कार्यवाही से
प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है
सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से तहसील परिसर और नगर पालिका में शिकायतें मिलती रही हैं कि कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुँचते, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित होते हैं। एसडीएम की इस सख्ती के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कार्यालयीन व्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।