Bilaspur ki Bhadas

CG PSC: तखतपुर विधायक की बहू संयोगिता विशाल सिंह बनीं ‘कोर्ट मैनेजर”

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC) द्वारा आयोजित कोर्ट मैनेजर परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की भतीजा बहू संयोगिता विशाल सिंह ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयोगिता ने पूरे प्रदेश में महिलाओं में प्रथम स्थान (First Rank) और ओवरऑल तीसरा स्थान (Third Rank) प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे विधानसभा क्षेत्र और परिवार में हर्ष का माहौल है।


जाने क्या होता है कोर्ट मैनेजर का पद :- यह न्यायपालिका (Judiciary) में एक बेहद महत्वपूर्ण और प्रशासनिक पद है, जिसके तहत अदालतों के प्रशासनिक काम, बजट, स्टाफ मैनेजमेंट, और इंफ्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी संभालना ताकि जज केवल न्याय प्रक्रिया पर ध्यान दे सकें !

इसके लिए MBA /LLB डिग्री और अनुभव जरूरी होता है। उच्च न्यायालय या PSC द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाता है संयोगिता सिंह बिलासपुर तिलक नगर आत्मानंद स्कूल में टीचर के पद पर आसीन है

Leave a Comment