तखतपुर। (परमेश्वर ठाकुर) तखतपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें तखतपुर-बिलासपुर मार्ग पर बेलसरी नाका के पास एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

काम पर जा रहा था युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बृजकिशोर महादेवा (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। रोजाना की तरह बृजकिशोर अपनी बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में घर से निकला था। जैसे ही वह बेलसरी नाका के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही श्री साईं ट्रैवल्स की बस (क्रमांक CG 10 G 1167) के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया !

जानकारी के अनुसार – घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाकारित बस को जब्त कर तखतपुर थाना लाया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार बसों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिस पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है।
Ant shant likh kar news dalte hai। Pehle khud padhe phir post kare।