Bilaspur ki Bhadas

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल:- पंचायत विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर, 27 मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) और प्रभारियों के तबादले

बिलासपुर। राज्य प्रशासनिक सेवा और जनपद स्तर के अधिकारियों में एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई पदस्थापना सौंपी गई है।
यह आदेश मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अवर सचिव विश्वनाथ नाग द्वारा 16 जून 2026 को डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी किया गया है।


प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना की सूची:
आदेश के मुताबिक, जनपद पंचायतों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कुल 27 अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी दी गई है।

इनमें से कुछ प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
सुश्री योगेश्वरी बर्मन: जनपद पंचायत-पिथौरा (महासमुंद) से जनपद पंचायत-बिलाईगढ़ (सारंगढ़-बिलाईगढ़) की मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाई गईं।
श्री शिशिर कुमार शर्मा: जनपद पंचायत-बेरला (बेमेतरा) से जनपद पंचायत-बरमकेला (सारंगढ़-बिलाईगढ़) के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त।
श्री अजय पटेल: जनपद पंचायत-बरमकेला से जनपद पंचायत-धमधा (दुर्ग) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए।
सुश्री दिव्या ठाकुर: जनपद पंचायत-मगरलोड (धमतरी) से जनपद पंचायत-बेरला (बेमेतरा) ट्रांसफर की गईं।
श्री जागेन्द्र कुमार: जनपद पंचायत-पाटन (दुर्ग) से जनपद पंचायत-देवभोग (गरियाबंद) के सीईओ नियुक्त।
श्री राजेन्द्र पाण्डेय: प्रभारी उपायुक्त महात्मा गांधी नरेगा प्रकोष्ठ (विकास भवन, रायपुर) से जनपद पंचायत-आरंग (रायपुर) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।
श्री जे.आर. भगत: जनपद पंचायत मस्तुरी (बिलासपुर) से जनपद पंचायत पिथौरा (महासमुंद) भेजे गए हैं।
वही पूरी सूची में कुल 27 अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों के परियोजना प्रभागों में पदस्थ किया गया है

Leave a Comment