Bilaspur ki Bhadas

बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल, 6 अधिकारियों की नई पदस्थापना

बिलासपुर। कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की अस्थायी रूप से नई पदस्थापना की गई है। जिसमें श्री नंद कुमार चौबे, संयुक्त कलेक्टर को एसडीएम राजस्व बिल्हा के साथ अतिरिक्त प्रभार नजूल अधिकारी बिलासपुर एवं प्रभारी डीएमएफ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं श्री बजरंग सिंह वर्मा, संयुक्त कलेक्टर को एसडीएम राजस्व मस्तूरी तथा सुश्री सीमा पात्रे, संयुक्त कलेक्टर को एसडीएम राजस्व कोटा पदस्थ किया गया है।
सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर को एसडीएम राजस्व बिलासपुर बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गबेल को एसडीएम राजस्व तखतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा श्री शिव कुमार कंवर, डिप्टी कलेक्टर को डिप्टी कलेक्टर जिला कार्यालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
आदेश के फलस्वरूप भवानी शंकर साव को एसडीएम राजस्व कोटा के अतिरिक्त प्रभार से तथा सालिकराम गुप्ता को एसडीएम राजस्व तखतपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

Leave a Comment