Bilaspur ki Bhadas

तखतपुर में अनोखी पहल: बिना दहेज के आदर्श विवाह के लिए युवक ने प्रशासन से मांगा सहयोग।

तखतपुर।(परमेश्वर ठाकुर) समाज में शादियों में बढ़ते फिजूलखर्च और दहेज प्रथा के खिलाफ तखतपुर नगर के वार्ड 7 निवासी युवक राहुल तिवारी ने अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है।

सुशासन तिहार’ शिविर में महिला बाल विकास विभाग को एक अनोखा आवेदन सौंपा है। समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बिना किसी लेन-देन (दहेज) के, पूरी सादगी के साथ वैवाहिक बंधन में बंधने की इच्छा जताई है।

इस आदर्श विवाह के लिए एक सुयोग्य जीवन साथी की खोज में उन्होंने प्रशासन से सहयोग और मार्गदर्शन का निवेदन किया है। यह आवेदन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग युवक की इस प्रगतिशील सोच की सराहना कर रहे हैं।

1 thought on “तखतपुर में अनोखी पहल: बिना दहेज के आदर्श विवाह के लिए युवक ने प्रशासन से मांगा सहयोग।”

  1. आम आदमियों और समाज के लिए बहुत ही अच्छी पहल है यह काम सभी को करना चाहिए

    Reply

Leave a Comment