Bilaspur ki Bhadas

बिलासपुर में पुलिस निरीक्षकों के तबादले: सकरी और तखतपुर थानों को मिले नए प्रभारी

बिलासपुर – प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत कई निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस फेरबदल में विशेष रूप से तखतपुर और सकरी थानों के प्रभारियों में बदलाव हुआ है।
तखतपुर और सकरी थानों में नई पदस्थापनाएं की गई जिसमे
थाना सकरी की कमान अब निरीक्षक उमेश साहू को सौंपी गई है। इससे पहले वे ‘थाना अ.जा.क.’ में पदस्थ थे। वहीं, सकरी थाने में पूर्व से तैनात निरीक्षक विजय चौधरी को हटाकर कार्यालय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (समंस, वारंट/शिकायत) शाखा में भेजा गया है।


वही रक्षित केन्द्र (पुलिस लाइन) बिलासपुर से निरीक्षक अवनीश पासवान को स्थानांतरित कर तखतपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, तखतपुर थाने में पहले से पदस्थ निरीक्षक विवेक पाण्डेय का तबादला अब थाना कोनी के लिए कर दिया गया है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई आदेश एसएसपी कार्यालय द्वारा 29 मई 2026 को जारी आदेश ⁠ के अनुसार यह सभी तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थाई तौर पर आगामी आदेश तक किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Comment