Bilaspur ki Bhadas

बिलासपुर में ‘मुआवजा घोटाला’:- मौत का कारण छिपाकर बिचौलियों ने डकारे लाखों

​ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शासन की ‘सामाजिक सुरक्षा योजना’ के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सर्पदंश (सांप काटने) और जहरीले जीवों के हमले से हुई मौतों के नाम पर बिचौलियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये की सरकारी राशि का गबन किया है। … Read more

अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन और हाइवा समेत 6 वाहन जप्त

बिलासपुर। जिला प्रशासन ने अवैध उत्खनन माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैन माउंटेन मशीन सहित 6 वाहनों को जप्त … Read more

तखतपुर को धूल से मिलेगी मुक्ति:- करोड़ो की लागत से चमकेगी NH 130Aविधायक धर्मजीत सिंह देंगे आज विकास की सौगात

तखतपुर। तखतपुर में एन एच 130 ए के निर्माण की घोषणा की गई है. इस रोड की लंबाई 5.5 किलोमीटर होगी और यह तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयास से करोड़ो की लागत से बनेगा ! इसके निर्माण से नगर और आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी ! इस खबर से लोगों में उत्साह … Read more

खाद वितरण में खेल:-स्टॉक में हेराफेरी पर तखतपुर की दो दुकानें सील, 21 दिन तक नहीं बेच पाएंगे उर्वरक

बिलासपुर। तखतपुर विकासखंड में खाद वितरण में चल रही गंभीर धांधली का भंडाफोड़ हुआ है। कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान दो खाद दुकानों में स्टॉक और पीओएस (POS) मशीन के रिकॉर्ड में भारी विसंगति पकड़ी है। अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों केंद्रों की बिक्री … Read more

न तामझाम, न सुरक्षा का शोर: बिलासपुर के छपरवा गांव में नवजात को गोद में लिए दिखीं अंजलि और सारा तेंदुलकर, किसी को नहीं लगी भनक

बिलासपुर। शहर की रफ्तार अपनी सामान्य धुन में थी, लेकिन परदे के पीछे एक ऐसी हलचल चल रही थी जिसने २४ घंटे बाद सबको हैरान कर दिया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक मंगलवार तड़के बिलासपुर पहुँचीं। इस पूरे दौरे को इतना गोपनीय … Read more

खूनी मंजर:- खुशियां बदलीं चीख-पुकार में, शादी वाले घर में टंगिया-हंसिया से तांडव

सकरी (बिलासपुर):- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंडारी में सोमवार की शाम उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक शादी समारोह की रौनक अचानक चीख-पुकार और खून-खराबे में तब्दील हो गई। पुरानी रंजिश या मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग … Read more

बिलासपुर में गहराते जल संकट पर प्रशासन सख्त: 30 जून तक नए नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध

बिलासपुर 6 अप्रैल 2026 जिले में तेजी से गिरते भू-जल स्तर और आगामी गर्मियों में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत जिले में नए नलकूप और ट्यूबवेल खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक … Read more

मछली का शिकार करने उतरा युवक खुद बना ‘करंट’ का शिकार: सुरीघाट में दर्दनाक मौत

तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरीघाट में रविवार को एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। नदी में बिजली का करंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए काल बन गई। मछली मारने के फेर में युवक खुद ही अपने बिछाए मौत के जाल (करंट) की चपेट में आ … Read more

अवैध अफीम खेती पर सरकार सख्त:- लापरवाही बरतने वाले तहसीलदारों और पटवारियों पर गिरेगी गाज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में अफीम की अवैध खेती को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश में सभी जिला कलेक्टरों को अपने क्षेत्रों में पुन: सर्वे कराने और अफीम की अवैध खेती पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें 7 दिनों का … Read more

मातम में बदली खुशियां: DJ बजाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष, घर की दहलीज पर ही खूनी मारपीट

तखतपुर{परमेश्वर ठाकुर} क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोढ़े से ग्राम कुंआ गई एक बारात में बुधवार रात को उस समय बड़ा बवाल हो गया, जब डीजे में नाचने को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। प्रारंभ में मामूली कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह विवाद उग्र रूप लेता चला गया और … Read more